छठ पर्व पर युवाओं की सराहनीय पहल, 51 सूप के साथ फल और पूजा सामग्री का किया वितरण
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 नवम्बर 2026,
टेउसा (गयाजी)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में युवाओं ने सेवा और सहयोग की सराहनीय पहल की। संध्या अर्घ्य के दिन युवाओं की ओर से छठ व्रतियों के बीच 51 सूप, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
श्रद्धा और सेवा भाव से की व्रतियों की सहायता
युवाओं ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छठ व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। इस पहल से व्रतियों में खुशी देखने को मिली। युवाओं ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह के सेवा और सहयोग के कार्यों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
इस अवसर पर सिकन्दर सोनी, रौशन गुप्ता, शंकर साहू, चन्दन गुप्ता, गोलू साहू, कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, चन्दन वर्मा, दीपक गुप्ता, छोटू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
