सीयूएसबी के डॉ. कृष्ण प्रकाश एमएनएनआईटी प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विशिष्ट वक्ता बने

0
IMG-20261114-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 नवम्बर 2026,


गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्ण प्रकाश ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्हें सम्मेलन में विशिष्ट वक्ता के साथ-साथ सत्र अध्यक्ष के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।

जैव प्रौद्योगिकी की नवीन प्रगति पर दिया व्याख्यान

‘स्वास्थ्य सेवा एवं कृषि जैव प्रौद्योगिकी : अंतर्विषयक प्रवृत्तियाँ’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. प्रकाश ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही नवीन प्रगति और स्वास्थ्य सेवा में इसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर अपना आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने इस क्षेत्र में विकसित हो रही तकनीकों और उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

तकनीकी सत्र की संभाली जिम्मेदारी

डॉ. कृष्ण प्रकाश ने सम्मेलन के एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की। इस दौरान उन्होंने देशभर से पहुंचे शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच वैज्ञानिक चर्चा एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित किया।

सम्मेलन के आयोजकों और प्रतिभागियों ने डॉ. प्रकाश की सहभागिता तथा उनके अकादमिक योगदान की सराहना की। उनकी यह उपलब्धि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतर्विषयक अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों के प्रति उनकी विशेषज्ञता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page