सीयूएसबी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एनईपी-2020 पर राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न

0
IMG-20261114-WA0004
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 नवम्बर 2026


गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी), गयाजी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में 9 राज्यों के 180 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया।

उद्घाटन सत्र में आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस. ए. कोरी ने उच्च शिक्षा में कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर विचार रखे। वहीं, समापन सत्र में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने शोध, नवाचार, रोजगारपरक शिक्षा और शैक्षणिक लचीलेपन के महत्व पर जोर दिया।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने मातृभाषा आधारित शिक्षण, समान अवसर, व्यावसायिक शिक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम में बदलाव करना नहीं, बल्कि इसके मूल उद्देश्यों को कक्षा से समुदाय तक पहुंचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिकता और भारतीय सांस्कृतिक चेतना विकसित करने पर जोर दिया।

सीयूएसबी के पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रज्ञा गुप्ता और डॉ. निशा सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. मितांजलि साहू और प्रो. तनवीर यूनुस ने अतिथियों का स्वागत किया। एमएमटीटीसी, सीयूएसबी के निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. तरुण कुमार त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. मृत्युंजय प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page