कार के गुप्त तहखाने से 143.640 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0
IMG-20261113-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 नवम्बर 2026,


गयाजी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना-डोभी मुख्य मार्ग (NH-22) पर बारा के समीप एक सिल्वर रंग की Hyundai Verna कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01HD-9196) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की, बीच वाली सीट में बनाए गए गुप्त तहखाने तथा कार के बाएं और दाएं ब्रेक लाइट में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

कार के गुप्त तहखाने में मिले 143.640 लीटर विदेशी शराब

मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में कार से कुल 798 पीस पेट बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा 143.640 लीटर बताई गई है। तस्करी के लिए वाहन में विशेष रूप से गुप्त तहखाने बनाए गए थे, ताकि जांच के दौरान शराब को आसानी से छिपाया जा सके।

झारखंड के रांची का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अयूब अंसारी (करीब 51 वर्ष), पिता बालक अंसारी, निवासी मिठा, थाना गोंडा, जिला रांची (झारखंड) के रूप में की गई है।

मद्यनिषेध विभाग की इस कार्रवाई में शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page