टेउसा बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नदारद, सड़क के गड्ढे में पलटा टोटो; बाल-बाल बचे सवार

0
Screenshot_2026_1030_220916
Share with

आर्यावर्त वाणी | अतरी/गयाजी | 30 अक्टूबर 2026,

अतरी (गयाजी)। अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। शुक्रवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि टोटो पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाले के अभाव में सड़क पर बह रहा घरों-दुकानों का पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, टेउसा बाजार में अब तक जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण घरों और दुकानों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर बहता रहता है। लगातार जलजमाव और पानी के बहाव से सड़क पर जगह-जगह एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाली से हादसे का खतरा

शुक्रवार को इसी बदहाल सड़क पर एक टोटो पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

बाजार की इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उनका सवाल है कि आखिर कब तक बाजार के लोग जलनिकासी और जर्जर सड़क की समस्या झेलते रहेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

नाला निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से जल्द से जल्द टेउसा बाजार में नाले का निर्माण कराने और सड़क पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

अब सवाल यह है कि टेउसा बाजार की इस बुनियादी समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर कब पड़ेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page