CUSB में ‘स्वच्छ भारत: हमारा मौलिक कर्तव्य’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, विशाखा रहीं प्रथम

0
IMG-20261030-WA0010
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 अक्टूबर 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत: हमारा मौलिक कर्तव्य’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को दर्शाते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के संकाय समन्वयक डॉ. अनुराग अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. स्वाति गुप्ता और डॉ. अनिल कुमार के निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, प्रस्तुति और संदेश के आधार पर किया। परिणाम में विशाखा ने प्रथम, आयुष अमन ने द्वितीय और सूर्य प्रभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में हंसलता रस्तोगी, शुभांशु भारद्वाज, संजीव कुमार, मेघा, शिवम कुमार और हर्ष दीप सिंह सहित इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page