कुड़वा पंचायत में ग्राम सभा के दौरान विनोद कुमार का स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर चयन

0
Screenshot_2026_0927_181751.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | खिजरसराय/गयाजी | 27 सितंबर 2026

गयाजी: खिजरसराय प्रखंड की कुड़वा पंचायत में रविवार को मुखिया राजबलम पासवान की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर चयन को लेकर प्राप्त आवेदनों और संबंधित अभिलेखों की जानकारी सदस्यों एवं ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड और कार्य अनुभव के आधार पर विनोद कुमार का चयन स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में किया गया।

तीन आवेदकों के नाम पर हुई चर्चा

स्वच्छता पर्यवेक्षक पद के लिए पंचायत में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें कविता कुमारी, विद्या कुमारी और विनोद कुमार शामिल थे। पंचायत सचिव विक्रम शाह ने ग्राम सभा में चयन प्रक्रिया और आवेदकों से संबंधित अभिलेखों की जानकारी दी।

पोर्टल पर भुगतान और अनुभव को बनाया आधार

पंचायत सचिव के अनुसार, चयन के दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पोर्टल पर दर्ज भुगतान और आवेदकों के पूर्व कार्य अनुभव को आधार बनाया गया। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक विनोद कुमार को अभियान के तहत पोर्टल पर छह बार भुगतान प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्हें स्वच्छता से जुड़े कार्यों का पूर्व अनुभव भी है।

वहीं, एक अन्य आवेदक के पास आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। अभिलेखों और अनुभव की समीक्षा के बाद ग्राम सभा में विनोद कुमार के नाम पर सहमति बनी।

ग्राम सभा में पूरी हुई चयन प्रक्रिया

मुखिया राजबलम पासवान और पंचायत सचिव विक्रम शाह ने बताया कि स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन की प्रक्रिया उपलब्ध अभिलेख, कार्य अनुभव और ग्राम सभा में मौजूद सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहमति के आधार पर पूरी की गई। ग्राम सभा में वार्ड सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page