शेरघाटी में डीसीएम ट्रक से 3548.880 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 सितंबर 2026
गयाजी: जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरधट्टी में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त ट्रक का पंजीयन संख्या MP09GH3712 बताया गया है।
3548.880 लीटर विदेशी शराब बरामद
विभाग के अनुसार, डीसीएम ट्रक से कुल 3548.880 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार मामले में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद नियमानुसार आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में अनुसंधान के दौरान जानकारी जुटाई जाएगी।
कार्रवाई में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, हलेन्द्र कुमार, दीपक कुमार राम और उत्तम कुमार शामिल रहे। इनके अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान भी छापामार दल का हिस्सा रहे।
