गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षकों की भूमिका और योगदान पर हुई चर्चा

0
IMG-20260905-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 सितंबर 2026

गयाजी: शनिवार को गया कॉलेज गयाजी के शिक्षा शास्त्र विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देशन में किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों की भूमिका, उनके योगदान और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को किया गया याद

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज के संबोधन से हुआ। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. मोहम्मद सदरे आलम, अमरेंद्र कुमार, निकहत परवीन एवं अजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा देते हैं और समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा शास्त्र विभाग के शिक्षकगण के साथ प्रथम वर्ष 2026-28 एवं द्वितीय वर्ष 2025-27 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक निकहत परवीन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोहम्मद सदरे आलम ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page