राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा मामलों का त्वरित निपटारा

0
IMG-20260831-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 अगस्त 2026

गयाजी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी के परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया।

प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का सशक्त माध्यम है।

कई प्रकार के मामलों का होगा आपसी समझौते से समाधान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस के मामले, सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय के मामले, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान एवं ग्राम कचहरी से संबंधित क्षतिपूर्ति मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर समाधान किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे राजीनामा योग्य मामलों के निराकरण में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय मिल सके।

अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में रखने और उनके समाधान के लिए अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षकारों से सहयोग की अपील की।

उन्होंने आमजनों से भी लोक अदालत के माध्यम से अपने सुलहनीय मामलों का समाधान कराने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

बैंक अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास, एसबीआई की चीफ मैनेजर रूबी कुमारी, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख चैता कुमार पांडे, पीएनबी के लीगल ऑफिसर प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अभिषेक कुमार एवं बैंक ऑफ इंडिया के लीगल ऑफिसर शिवम कुमार उपस्थित रहे।

रवाना किया गया प्रचार वाहन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया, लाभ और उसमें निपटाए जाने वाले मामलों की जानकारी देगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page