रक्षाबंधन पर सीयूएसबी में वृक्षों की रक्षा का संकल्प, परिसर में लगाए गए कदंब के पौधे

0
IMG-20260828-WA0016.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 अगस्त 2026

गयाजी: शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में मधुवन कैफेटेरिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने कदंब के पौधे लगाए।

कुलपति समेत विश्वविद्यालय परिवार ने लिया संकल्प

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने लगाए गए वृक्षों की रक्षा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कुलपति ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से ‘माँ के नाम एक पेड़’ लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वृक्षारोपण अभियान में प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शान्तिगोपाल पाइन, प्रो. बुधेंद्र कुमार सिंह, प्रो. मंगलेश कुमार मंगलम, प्रो. अबोध कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. आतिश कुमार दास, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. विकल कुमार सिंह, रेनू, प्रतीश कुमार दास, शशि रंजन सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए वृक्षों की सुरक्षा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page