समस्तीपुर में DCLR कंचन कुमारी झा रिश्वत लेते गिरफ्तार, 2 लाख नकद और वॉशिंग मशीन बरामद

0
Screenshot_2026_0827_224039.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | समस्तीपुर | 27 अगस्त 2026

समस्तीपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा और उनके घरेलू नौकर सह कथित दलाल सुमित कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी 27 अगस्त को नगर पंचायत रोसड़ा के वार्ड नंबर-24 स्थित DCLR के सरकारी आवास से की गई।

2 लाख रुपये के साथ नया वॉशिंग मशीन बरामद

निगरानी टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नकद के अलावा Samsung कंपनी की एक नई वॉशिंग मशीन भी बरामद की है। बरामद वॉशिंग मशीन की कीमत करीब 37 हजार रुपये बताई गई है। निगरानी के अनुसार वॉशिंग मशीन का मॉडल WM 80 TA046AB1TL और सीरियल नंबर 05RL5PAL201819 है।

भूमि विवाद मामले में मांगी गई थी रिश्वत

मामले की शुरुआत समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी मनोज कुमार की शिकायत से हुई। परिवादी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि भूमि विवाद निराकरण वाद संख्या 20/2026-27 में उनके पक्ष में फैसला देने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद 25 अगस्त 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया।

सरकारी आवास में बिछाया गया ट्रैप

अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक दिवाकर कुमार दिनकर के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए DCLR कंचन कुमारी झा और उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आवास से 13.82 लाख रुपये अतिरिक्त नकद बरामद

निगरानी टीम ने गिरफ्तारी के बाद सरकारी आवास की तलाशी भी ली। तलाशी के दौरान 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद निगरानी टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page