विद्यार्थी सहयोग शिविर के वर्चुअल शुभारंभ में शामिल हुए गया अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्यार्थी
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 अगस्त 2026
गयाजी: सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर का वर्चुअल शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली से किया गया। इस कार्यक्रम में गया अभियंत्रण महाविद्यालय गयाजी के विद्यार्थी एवं पदाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. द्वारिका दास नीमा ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनके शैक्षणिक विकास के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
पदाधिकारी एवं विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में निमचक बथानी के डीसीएलआर सह मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सुमन, नोडल पदाधिकारी डॉ. कृष्णा प्रसाद, को-कॉर्डिनेटर प्रो. श्वाती, चीफ वार्डन प्रो. रंजीत कुमार चौधरी, प्रो. अजीत कुमार, प्रो. संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को देखा तथा विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्यों और इसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
