गयाजी: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुधगेरे गांव में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान से विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
डीप फ्रीजर और कार्टून से मिली शराब
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, अभियुक्त के निर्माणाधीन मकान में रखे एक डीप फ्रीजर और कार्टूनों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुल 247 बोतल/कैन बीयर बरामद की गई। जप्त शराब और बीयर की कुल मात्रा 113.185 लीटर बताई गई है।
22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने रंजन कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह बुधगेरे गांव, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र, गयाजी का रहने वाला बताया गया है। उसके पिता का नाम रंजीत ठाकुर है।
कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अवर निरीक्षक अंजन कुमार साह, मद्यनिषेध सिपाही शशि कुमार गुप्ता और अमिषा कुमारी के अलावा गृहरक्षक जवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।