सीयूएसबी में पहली बार शुरू होंगे 4 वर्षीय ITEP बी.ए.-बी.एड. और बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रम, 22 जुलाई तक करें आवेदन
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 जुलाई 2026,
गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के तहत बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के अनुरूप इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है।
22 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET)-2026 में शामिल अभ्यर्थी ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
कुलपति ने बताया महत्वपूर्ण कदम
सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप विश्वविद्यालय ने ITEP कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ “विकसित भारत-2047” के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दोनों पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
बी.एससी.-बी.एड. सीटें:
🔹गणित – 10
🔹भौतिकी – 10
🔹रसायन विज्ञान – 10
🔹वनस्पति विज्ञान – 10
🔹प्राणी विज्ञान – 10
बी.ए.-बी.एड. सीटें:
🔹हिन्दी – 9
🔹अंग्रेजी – 9
🔹अर्थशास्त्र – 8
🔹राजनीति विज्ञान – 8
🔹इतिहास – 8
🔹भूगोल – 8
इतना देना होगा पंजीकरण शुल्क
उप कुलसचिव (शैक्षणिक एवं परीक्षा) कुमार कौशल ने बताया कि आवेदन सीयूएसबी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
🔹सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500
🔹एससी/एसटी/दिव्यांग: ₹200
यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-refundable) होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2026
कट-ऑफ सूची जारी: 24 जुलाई 2026
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
चयनित अभ्यर्थियों की सूची: 30 जुलाई 2026
ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ: 4 अगस्त 2026
सहायता के लिए संपर्क
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से सीयूएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी ugadmission@cusb.ac.in पर ई-मेल या विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
