गयाजी में 432 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, स्कॉर्पियो जब्त; तीन तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
Screenshot_2026_0714_203344.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बरंडी मोड़ के समीप छापेमारी कर 432 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब लदे एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार होने में सफल रहे।

2400 टेट्रा पैक शराब बरामद

उत्पाद विभाग के अनुसार छापेमारी के दौरान कुल 432 लीटर अवैध विदेशी शराब, जिसमें 2,400 टेट्रा पैक शामिल हैं, बरामद किए गए। शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।

तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें :-

🔹विक्रांत कुमार यादव उर्फ बौला, निवासी औरा, थाना यूनिवर्सिटी, गयाजी।

🔹सुरेश यादव, निवासी वकीलगंज, थाना डोभी, गयाजी।

🔹राकेश यादव, निवासी भौरवार साहदेव खाप, थाना यूनिवर्सिटी, गयाजी।


राकेश यादव के विरुद्ध वाहन स्वामी एवं चालक के रूप में भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

उत्पाद विभाग ने बताया कि तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

यह कार्रवाई उत्पाद थाना शेरघाटी के निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष प्रभात विद्यार्थी के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल तथा सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page