खिजरसराय के सीओ चंदन कुमार को भावभीनी विदाई, केशव किशोर ने संभाला अंचल अधिकारी का पदभार

0
IMG-20260710-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 जुलाई 2026,

गयाजी: खिजरसराय अंचल कार्यालय में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानांतरित अंचल अधिकारी चंदन कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त अंचल अधिकारी केशव किशोर का अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

चंदन कुमार के कार्यकाल की हुई सराहना

समारोह में अंचल कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चंदन कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को जनहितैषी, पारदर्शी और प्रभावी बताते हुए प्रशासनिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।

एसडीएम बोले—चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में किया बेहतर कार्य

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) केशव आनंद ने कहा कि खिजरसराय एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण अंचल है। इसके बावजूद चंदन कुमार ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

वहीं, डीसीएलआर संतोष कुमार सुमन ने चंदन कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवनियुक्त सीओ केशव किशोर से भी जनहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

जनता दरबार में समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता रही’

विदाई संबोधन में चंदन कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने खिजरसराय में मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रत्येक शनिवार आयोजित जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया, जिससे प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास मजबूत हुआ।

नई सीओ ने पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अंचल अधिकारी केशव किशोर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने सभी कर्मियों से निष्ठा, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में सीडीपीओ मोना, राजस्व अधिकारी नवल आनंद, मुखिया पवन पंडित, राज वल्लभ पासवान, राजस्व कर्मचारी तकबीर आलम, प्रकाश कुमार चौधरी, राजीव कुमार, उमेश कुमार, सहदेव पासवान, चंदन कुमार, अमीर यादव, अभिजित, अंचल अमीन प्रतिमा, मुकेश कुमार, आनंद कुमार, राहुल कुमार, मंजुल कुमार, अरुण कुमार, सुनीता, चंचल, बड़े बाबू राज कुमार, नाजिर आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में अंचल कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page