गयाजी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष।

0
Untitled-design_20260309_184944_0000.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 मई 2026,

गयाजी: जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और विधि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस केंद्र में पदस्थापित 9 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की गई।

जारी आदेश के तहत निरीक्षक (पु०नि०) अजीत कुमार को नगर यातायात थाना से स्थानांतरित कर मोहनपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस केन्द्र में पदस्थापित निरीक्षक सुनील कुमार द्विवेदी को बेलागंज थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र गयाजी में कार्यरत निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा को नगर यातायात थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतरी थाना के थानाध्यक्ष राज कौशल को पुलिस केन्द्र भेजा गया है, जबकि मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार-02 का भी तबादला पुलिस केन्द्र किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपनिरीक्षक (पु०अ०नि०) प्रमोद कुमार को रामपुर थाना से स्थानांतरित कर कोठी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुरा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार-02 को अतरी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंदौती थाना में पदस्थापित सुष्मिता राज को पुरा थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं कोठी थाना के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को पुलिस केन्द्र गयाजी में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा थानों के कार्य निष्पादन में दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची एक नजर में

1. अजीत कुमार → नगर यातायात से मोहनपुर थाना
2. सुनील कुमार द्विवेदी → पुलिस केन्द्र से बेलागंज थाना
3. मुकेश कुमार वर्मा → पुलिस केन्द्र से नगर यातायात थाना
4. राज कौशल → अतरी थाना से पुलिस केन्द्र
5. संजय कुमार-02 → मोहनपुर थाना से पुलिस केन्द्र
6. प्रमोद कुमार → रामपुर थाना से कोठी थाना
7. अजय कुमार-02 → पुरा थाना से अतरी थाना
8. सुष्मिता राज → चंदौती थाना से पुरा थाना
9. संजीत कुमार → कोठी थाना से पुलिस केन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page