गयाजी में भाईचारे और अमन के साथ मनाया गया बकरीद, ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

0
Screenshot_2026_0528_235857.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 मई 2026,

गयाजी: जिले में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

गांधी मैदान में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

गांधी मैदान में आयोजित ईद की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। नमाज शुरू होने से पहले ही पूरा मैदान लोगों से भर गया था। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी।

स्थानीय निवासी इमरान मलिक ने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। वहीं रहमान खान ने कहा कि यह पर्व केवल कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान को अपने भीतर की नफरत, अहंकार और बुराइयों को भी खत्म करने का संदेश देता है।

जामा मस्जिद और कर्बला में भी अदा हुई नमाज

गया जामा मस्जिद एवं कर्बला मैदान सहित जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। पूरे शहर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।

खिजरसराय में भी शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के नौडीहा, कूड़वा, हथियावा, पंचमहला समेत विभिन्न गांवों और कस्बों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की गई।

इमामों ने दिया भाईचारे का संदेश

नमाज के बाद इमामों ने खुतबा पेश करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

जिला पुलिस और वरीय पुलिस पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों और मस्जिदों का दौरा करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

लोगों ने गले मिलकर दी बधाई

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर उत्साह दिखाई दिया। समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न होने पर लोगों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page