जदयू ने गयाजी जिले में कई प्रखंड और नगर परिषद अध्यक्षों की घोषणा की, मानपुर में राहुल कुमार सिंह को जिम्मेदारी

0
IMG-20260523-WA0005.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 मई 2026,

गयाजी: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गयाजी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस क्रम में मानपुर प्रखंड अंतर्गत भदेजा पंचायत के सुरहरी गांव निवासी राहुल कुमार सिंह को मानपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

मानपुर में राहुल कुमार सिंह को मिली कमान

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जदयू की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार

राहुल कुमार सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया।

गयाजी जिले में घोषित किए गए नए अध्यक्ष

जदयू द्वारा जारी सूची के अनुसार डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मो. कौसर अंसारी, खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी, कोंच प्रखंड अध्यक्ष हरेन्द्र दांगी, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, टेकारी प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी कुशवाहा तथा वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा बनाए गए हैं।
इसके अलावा टिकारी नगर परिषद अध्यक्ष नीरज चन्द्रवंश, शेरघाटी नगर परिषद अध्यक्ष निशांत कुमार एवं बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

इन नियुक्तियों के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page