गयाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर मामले में युवक को लौटाए गए 70 हजार रुपये

0
Screenshot_2026_0521_210057.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 मई 2026,

गयाजी: गयाजी पुलिस ने साइबर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के 70 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के कठोतिया गांव निवासी रामाशीष कुमार ने 2 अप्रैल 2026 को साइबर थाना, गयाजी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गलती से उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना, गयाजी ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि वापस करा दी।

अपने खाते में पैसे वापस मिलने के बाद रामाशीष कुमार ने गयाजी पुलिस का आभार जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। गयाजी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page