SSP ने किया बहेरा थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

0
IMG-20260521-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 मई 2026,

गयाजी; जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा बहेरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हाजत, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के मामलों में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने तथा आम लोगों से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुए संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान बहेरा थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page