पंचरत्न मंत्रियों के सम्मान समारोह को लेकर वैश्य चेतना समिति सक्रिय, गया-नालंदा में जनसंपर्क अभियान तेज

0
IMG-20260520-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 मई 2026,

गयाजी। बिहार में मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को मंत्री परिषद एवं सत्तारूढ़ गठबंधन दल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर वैश्य चेतना समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू अपनी टीम के साथ गयाजी और नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चला रहे हैं।

इसी क्रम में खिजरसराय अनुमंडल अध्यक्ष नवीन कुमार के निजी आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वैश्य समाज के लोगों को सम्मान समारोह में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू ने कहा कि बिहार का वैश्य समाज अब राजनीतिक रूप से जागरूक हो चुका है और राज्य मंत्रिपरिषद में समाज के पांच प्रतिनिधियों को मंत्री बनाए जाने के साथ-साथ एक नेता को सत्तारूढ़ गठबंधन का मुख्य सचेतक बनाए जाने से समाज में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में आगामी 26 मई 2026, मंगलवार को पटना स्थित बाबू जगजीवन राम संसदीय शोध भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे।

“पटना चलो” का दिया गया नारा

बैठक के दौरान समिति के संयुक्त सचिव करमू साह ने मगध क्षेत्र में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए “पटना चलो, पटना चलो” का नारा दिया।

निजी वाहनों से पटना रवाना होंगे समाज के लोग

बैठक में उपस्थित अनुमंडल अध्यक्ष नवीन कुमार, चंदन कुमार, उपेंद्र मालाकार, सुबोध प्रकाश, उत्तम मालाकार, बलिराम मिस्त्री सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोग निजी वाहनों के जरिए पटना पहुंचेंगे और पंचरत्न मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं का गरिमापूर्ण स्वागत करेंगे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान समारोह वैश्य समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक एकजुटता का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page