सारण में 9 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

0
Screenshot_2026_0408_135214.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / सारण | 08 अप्रैल 2026,

पटना / सारण । निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक मोहित मोहन को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है।

निजी आवास से रंगेहाथ गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी डोरीगंज थाना, जिला सारण में पदस्थापित था। निगरानी टीम ने उसे डोरीगंज बाजार स्थित उसके निजी आवास से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। परिवादी मनु कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी दारोगा केस डायरी में मदद करने के बदले 9,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक मो0 वसीम  फिरोज के नेतृत्व में गठित धावा दल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है।

विशेष न्यायालय में होगी पेशी

निगरानी ब्यूरो के अनुसार आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय निगरानी मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

राज्य में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो सख्ती से कार्रवाई कर रहा है, जिससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page