मधेपुरा में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दारोगा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

0
1775565980717.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / मधेपुरा | 07 अप्रैल 2026,

पटना / मधेपुरा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 अप्रैल 2026 को की गई।

रिश्वत लेते पुरैनी बाजार से गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी पुरैनी थाना, जिला मधेपुरा में पदस्थापित था। निगरानी टीम ने उसे पुरैनी बाजार में रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी दारोगा न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामला दर्ज कर विशेष धावा दल का गठन किया गया।

डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विशेष न्यायालय में पेशी

निगरानी ब्यूरो के अनुसार आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय निगरानी भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page