गयाजी में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, 2.4 लाख से अधिक सिलेंडर का हुआ वितरण: प्रशासन
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 अप्रैल 2026,
गयाजी; सोमवार को समाहरणालय सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) सह वरीय पदाधिकारी, आपूर्ति शाखा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा Indian Oil Corporation Limited, Hindustan Petroleum Corporation Limited और Bharat Petroleum Corporation Limited के पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता
अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।
🔹इंडेन के 31 वितरकों के पास 2,78,048 सिलेंडर
🔹भारत गैस के 25 वितरकों के पास 4,08,976 सिलेंडर
🔹एचपी गैस के 16 वितरकों के पास 1,40,801 सिलेंडर उपलब्ध हैं
इस प्रकार जिले में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है।
15 मार्च से 5 अप्रैल तक 2.4 लाख सिलेंडर वितरण
प्रशासन के अनुसार 15 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच कुल 2,40,904 घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए।
🔹IOCL द्वारा 94,915
🔹भारत गैस द्वारा 1,13,807
🔹HP गैस द्वारा 32,182 सिलेंडर वितरित किए गए
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन लगभग 12,987 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।
सख्ती: एजेंसियों पर लगातार निगरानी
प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी कर रहे हैं। नियम से अधिक कीमत वसूलने या अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लापरवाही पर FIR दर्ज
4 अप्रैल 2026 को एक इंडेन एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डिलीवरी मैसेज भेजने के बावजूद गैस नहीं पहुंचाने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
धावा दल का गठन, 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय
अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन कर निगरानी और सख्त कर दी गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है, जहां अब तक 1,697 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का निष्पादन कर दिया गया है।
उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर
गैस संबंधी समस्या के समाधान हेतु उपभोक्ता निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
🔹कॉमन इमरजेंसी हेल्पलाइन: 1906
🔹IOCL: 1800-2333-555
🔹BPCL: 1800-224344
🔹HPCL: 1800-2333-555
🔹जिला नियंत्रण कक्ष: 0631-2222253
PNG कनेक्शन में भी प्रगति
जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए कुल 4,619 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3,683 स्वीकृत किए जा चुके हैं और 1,985 घरों में गैस आपूर्ति शुरू हो गई है। शेष 936 कनेक्शन पर कार्य जारी है।
