नगर निगम गयाजी की पहल: अनुकंपा के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

0
1775140311223.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अप्रैल 2026,

गयाजी; नगर निगम गयाजी सभागार में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में अनुकंपा के आधार पर एक युवती सहित कुल 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह पहल मृत कर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

वरीय अधिकारियों ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

सफाई जमादार पद पर स्थायी नियुक्ति

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम द्वारा सभी अभ्यर्थियों को सफाई जमादार के पद पर स्थायी नियुक्ति दी गई। नियुक्ति पाने वालों में संजय कुमार, कुमारी रेनु, शंकर कुमार, महेश्वर कुमार, विरेंद्र कुमार, विनोद राम, रुस्तम कुमार, दीपक कुमार एवं हर्ष राज शामिल हैं।

कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपील

इस अवसर पर मेयर गणेश पासवान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मनोज कुमार, दीपक चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page