खिजरसराय में पेट्रोल-डीजल कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त, पंप संचालकों को चेतावनी

0
IMG-20260401-WA0005.jpg

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय स्थित खिजरसराय में पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी रोकने तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) केशव आनंद एवं अतरी आपूर्ति पदाधिकारी (MO) रविरंजन की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों के संचालक शामिल हुए।

आपूर्ति बाधित नहीं होने के सख्त निर्देश

बैठक में एसडीएम केशव आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आम जनता को ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करना पंप संचालकों की जिम्मेदारी है।

कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई भी संचालक जमाखोरी करता है या कृत्रिम किल्लत उत्पन्न करने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही गई।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश

एसडीएम ने अतरी के आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी की जाए और स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाए। किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

घबराकर खरीदारी न करने की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Share with

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page