गयाजी समाहरणालय में 114 मोमबत्तियां जलाकर मनाया गया बिहार स्थापना दिवस

0
1774209809827.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 मार्च 2026,

गयाजी; बिहार दिवस के अवसर पर रविवार की संध्या गयाजी समाहरणालय परिसर में 114 मोमबत्तियां जलाकर बिहार के 114वें स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिहार की प्रगति और समृद्धि की कामना की।

अधिकारियों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

मोमबत्तियां जलाने के बाद कार्यक्रम में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता परितोष कुमार, अपर समाहर्ता आपदा, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य वरीय अधिकारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर बिहार स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं।

स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र जी, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद जी, रामप्रसाद पटवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बिहार की गौरवशाली परंपरा और विकास की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page