बिहार दिवस पर गयाजी में ‘मैराथन फॉर बिहार’ का आयोजन, टावर चौक से गांधी मैदान तक दौड़े छात्र-छात्राएं

0
1774209122010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 मार्च 2026,

गयाजी। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को गयाजी शहर में मैराथन फॉर बिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे टावर चौक से हुई, जिसे अपर समाहर्ता परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गांधी मैदान में हुआ समापन

यह मैराथन टावर चौक से शुरू होकर गांधी मैदान के स्टेडियम परिसर में जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

बिहार के गौरव को बनाए रखने का आह्वान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांधी मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने सभी पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर यह संदेश दिया जा रहा है कि राज्य के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए सभी लोग संकल्प लें कि गयाजी जिले को हर क्षेत्र में बिहार में अग्रणी बनाएंगे।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख

उन्होंने कहा कि बिहार अपनी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और मोक्षदायी परंपरा के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समन्वय के माध्यम से मानवता को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने जिलेवासियों से बिहार की गरिमा बनाए रखने और विकास की दिशा में सहयोग करने की अपील की।

कई अधिकारी और समाजसेवी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला, वरीय उपसमाहर्ता नेहा और अमृता सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी जितेंद्र कुमार तथा धर्मेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page