गयाजी में शराब मामले में मेयर के दो अंगरक्षक गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर से 196 बोतल बियर बरामद

0
Screenshot_2026_0225_231017.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 फरवरी 2026,

गयाजी: गयाजी में शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में शहर के मेयर गणेश पासवान के दो अंगरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी अंगरक्षक तथा दूसरा निजी अंगरक्षक शामिल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी, 196 बोतल बियर बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपांती मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर वाहन से कुल 196 बोतल बियर बरामद की गई। पुलिस को देखते ही मौके से दो युवक फरार हो गए।

गाड़ी छुड़ाने पहुंचे सरकारी अंगरक्षक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जिस वाहन से शराब बरामद हुई, उसे छुड़ाने के लिए मेयर का सरकारी अंगरक्षक रितेश कुमार कोतवाली थाना पहुंचा। उसने बताया कि उसे मेयर के निजी अंगरक्षक अजीत कुमार द्वारा वाहन छुड़ाने के लिए भेजा गया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निजी अंगरक्षक ने किया आत्मसमर्पण

सरकारी अंगरक्षक की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मेयर के निजी अंगरक्षक अजीत कुमार ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजीत कुमार पहले भी शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस जांच जारी कुछ और गिरफ्तारी की संभावना

डीएसपी सदर-1 सरोज कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुल 108 लीटर बियर बरामद की गई है। बरामद वाहन को छुड़ाने पहुंचे सरकारी अंगरक्षक को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाद में निजी अंगरक्षक ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page