शेखा बिगहा ब्रह्मस्थान स्थित शिवलिंग मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

0
IMG-20260215-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 फरवरी 2026,

मानपुर (गयाजी): रविवार को मानपुर प्रखंड के शेखा बिगहा ब्रह्मस्थान स्थित शिवलिंग मंदिर में शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध, दही एवं बेलपत्र अर्पित किए। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

जलाभिषेक की मान्यता और श्रद्धा

स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कई श्रद्धालु अपने परिवार की खुशहाली और उन्नति की कामना लेकर मंदिर पहुंचे थे। पूजा-अर्चना शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भव्य भंडारे का आयोजन

पूजा के उपरांत शेखा बिगहा गांव के ब्रह्मस्थान मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मिथलेश, सूरजभान, बिगु, अजीत, मुकेश, संतोष, गौतम सूरज, राजा राकेश, बिट्टू रविकांत पटेल सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानपुर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धा, आस्था और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page