निशांत कुमार का गयाजी दौरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश का संगम

0
IMG-20260215-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 फरवरी 2026,

गयाजी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को गयाजी के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। शहर में उनके आगमन को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना

दौरे की शुरुआत उन्होंने गयाजी के आस्था केंद्र विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना से की। मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के उपरांत उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि

धार्मिक कार्यक्रम के बाद निशांत कुमार गयाजी के गहलौर पहुंचकर “माउंटेन मैन” के नाम से विख्यात दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मांझी के परिजनों से मुलाकात कर उनके संघर्ष और समर्पण को नमन किया। ग्रामीणों ने इसे सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

राजनीति पर चुप्पी, आस्था पर जोर

दौरे के दौरान राजनीतिक में सक्रिय भूमिका को लेकर पूछे गए सवालों पर निशांत कुमार ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम को व्यक्तिगत आस्था और सामाजिक सम्मान से जुड़ा बताया। पूरे कार्यक्रम में जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page