खिजरसराय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, करीब 200 लोगों को मिला लाभ

0
IMG-20260111-WA0004.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 जनवरी 2026,

गयाजी; कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गयाजी द्वारा नगर पंचायत खिजरसराय के कार्यालय परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. जेपी सिंह, पत्रकार जितेंद्र पुष्प, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमीर कुमार यादव, संजीत कुमार दिवाकर, संदीप कुमार, गिरीश तिवारी, सत्यजीत चन्द्र सैनिक, जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

चिकित्सकों का पौधा भेंट कर सम्मान

इस अवसर पर सभी चिकित्सकों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमीर कुमार यादव ने डॉ. जेपी सिंह को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अन्य चिकित्सकों को भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया, जिसकी चिकित्सकों ने सराहना की।

मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जेपी सिंह एवं अन्य चिकित्सकों ने कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के उद्देश्यों एवं सामाजिक भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार जितेंद्र पुष्प ने मंच द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा एवं स्वरोजगार से जुड़े कई सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

जनहित में आयोजनों की सराहना

पत्रकार जितेंद्र पुष्प ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के नीमचक बथानी अनुमंडल प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में वंचित न रहे।

शिविर में करीब 200 लोगों को मिला लाभ

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए करीब 200 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गयाजी के चिकित्सक डॉ. जेपी सिंह, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. लालदेव एवं डॉ. ऋषिमुनि सहित अन्य चिकित्सकों ने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं।

चिकित्सा शिविर में शामिल लोग

भविष्य में भी जारी रहेगा सेवा कार्य

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच भविष्य में भी इसी तरह जनहित में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page