झड़प में उठी सड़क बनाने की मांग: बोधगया के हथियार गांव में ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों के बीच विवाद

0
IMG_20251209_172314.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 दिसंबर 2025,

बोधगया। हथियार गांव स्थित संबोधी रिसॉर्ट में पिछले तीन दिनों से एक निजी कंपनी का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार को अंतिम दिन जब प्रतिभागी घर लौटने लगे, तो रिसॉर्ट के बाहर ई-रिक्शा चालकों ने उनसे सामान्य किराए से दोगुना किराया मांगना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने यात्रियों को ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद कई लोग पैदल ही बोधगया के लिए रवाना हो गए।

इसी दौरान आर्यावर्त वाणी के रिपोर्टर ने ई-रिक्शा चालकों से बात करनी चाही, तो अन्य चालक मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

रिक्शा चालकों का कहना था कि हथियार गांव से बोधगया तक की सड़क इतनी जर्जर है कि हर दिन गाड़ियों में टूट-फूट होती रहती है। इसलिए वे मजबूरी में अतिरिक्त किराया लेते हैं।

स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस रास्ते से बड़ी संख्या में बालू लदी गाड़ियां गुजरती हैं, जिससे सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि “बालू ट्रकों की आवाजाही के वजह से सड़क किनारे हमारे खेतों में भी बालू भर जाती है जिसकी वजह से हमारी कोई भी फसल ठीक से नहीं हो पाती।

हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page