मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक की मौत, गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में दारोगा का बेटा के ऊपर गोलीबारी घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आपको बताते चलें कि नवमी रात को दारोगा के दोनों बेटा के ऊपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया था जिसमें दारोगा के छोटे बेटे की अस्पताल में मौत हो गई थी।
वजीरगंज डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन, आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी तेज
मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर वजीरगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया है। एसआईटी टीम बनने के बाद आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी भी का जा रही है। आशंका जताया जा रहा है कि संलिप्त आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
