वेदपुरा में सड़क हादसा: 40 वर्षीय अशोक केवट की मौके पर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
IMG-20260102-WA0001.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 जनवरी 2025,

गयाजी; अतरी प्रखंड के वेदपुरा गांव में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वेदपुरा निवासी 40 वर्षीय अशोक केवट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा डिहुरी–वेदपुरा सड़क मार्ग पर हुआ, जहां एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अशोक केवट मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे चार छोटी बच्चियाँ हैं, जिन पर अब गहरा संकट छा गया है। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page