यू लाइफ पब्लिक स्कूल टेउसा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार आधारित मॉडल

0
Screenshot_2026_0301_124333.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 फरवरी 2026,

गयाजी;  जिले के टेउसा स्थित यू लाइफ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशव आनंद (अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी) उपस्थित रहे। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रबंधक सतेन्द्र प्रसाद यादव ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद एसडीएम ने बारी-बारी से सभी विज्ञान प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से मॉडल से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों की यह कोशिश वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक प्रश्न पूछने और जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रेरित किया तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदर्शनी में कक्षा 2 से 10 तक के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी मॉडल, रोबोटिक्स तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली भी अभिभावकों और शिक्षकों को समझाई।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मकता और अनुसंधान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही और अंत में उत्कृष्ट मॉडलों का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page