नीमचक बथानी में अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, राशन कार्ड कटौती से लेकर धर्मकाटा की खराबी तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
IMG-20251231-WA0004.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 दिसंबर 2025,

नीमचक बथानी। आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जन-वितरण प्रणाली और उपभोक्ता सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

धर्मकाटा की खराबी पर असंतोष व्यक्त

बैठक में सबसे पहले सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा धर्मकाटा (वजन मशीन) में तकनीकी खराबी को लेकर असंतोष प्रकट किया गया। उन्होंने बताया कि खराबी के कारण माप-तौल के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसे शीघ्र ठीक कराने की आवश्यकता है।

राशन कार्ड में उपभोक्ताओं के नाम कटने पर चर्चा

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने बैठक में हाल के दिनों में राशन कार्डों से उपभोक्ताओं के नाम कटने से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कारणों की समीक्षा करते हुए वास्तविक हितधारकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

गैस वितरण व्यवस्था पर संतोष

अनुश्रवण समिति के सदस्य राम प्रवेश सिंह ने बैठक में गैस वितरण की वर्तमान व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है और उपभोक्ताओं को अबाध रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

वितरण प्रणाली को और मजबूत करने पर जोर

बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को जन-वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page