जहानाबाद में उद्योग विभाग का ऋण वितरण शिविर, 1.09 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

0
1773337312122.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 12 मार्च 2026,

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर गुरुवार को उद्योग विभाग की योजनाओं से संबंधित ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

योजनाओं की प्रगति की दी गई जानकारी

शिविर की शुरुआत में जिला उद्योग केन्द्र जहानाबाद के महाप्रबंधक ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 65 का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अब तक 47 आवेदनों का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 141 लक्ष्य के विरुद्ध 83 आवेदनों को ऋण स्वीकृति दी गई है।

1.09 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत

शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को कुल 1 करोड़ 9 लाख 5 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति और भुगतान पत्र वितरित किए गए।

🔹पीएमईजीपी के तहत 69 लाख रुपये,
🔹पीएमएफएमई योजना के तहत 30.15 लाख रुपये,
🔹प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 9.80 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।

लक्ष्य जल्द पूरा करने का निर्देश

उप विकास आयुक्त ने शिविर में उपस्थित सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), डी.डी.एम. नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page