जहानाबाद के उमंग कुमार का अंडर-14 बिहार क्रिकेट टीम में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण

0
1768234794603.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 12 जनवरी 2026,

जहानाबाद। क्रिकेट देश की सबसे लोकप्रिय खेल विधाओं में से एक है और इसी खेल में जहानाबाद जिले ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। जिले के बिशुनगंज निवासी 13 वर्षीय उमंग कुमार का चयन अंडर-14 बिहार स्टेट क्रिकेट टीम में हुआ है। उमंग जहानाबाद जिले से इस आयु वर्ग में बिहार टीम में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

उमंग कुमार, रविन्द्र कुमार एवं मीनू कुमारी के सुपुत्र हैं। वे जहानाबाद स्थित किरण क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षक संतोष कुमार के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उमंग ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उमंग की इस सफलता पर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि उमंग भविष्य में नए-नए आयाम स्थापित करें और राज्य व देश का नाम रोशन करें। जिला पदाधिकारी ने उमंग के प्रशिक्षक श्री संतोष कुमार तथा उनके परिजनों को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page