लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन

0
1765829798504.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 15 दिसंबर 2025,

पटना; लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page