गयाजी में नववर्ष 2026 पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एसएसपी के निर्देशन में चला सघन जांच अभियान

0
1767114408753.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 दिसंबर 2025,

गयाजी। नववर्ष 2026 के स्वागत को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए गयाजी पुलिस अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोका जा सके।

पुलिस की टीमों ने प्रमुख सड़कों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा शहर के प्रवेश-निकास मार्गों पर नाकेबंदी की है। संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस विशेष रूप से अवैध शराब की तस्करी, नशे में वाहन चलाने, स्टंटबाजी, हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रि में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे नववर्ष का जश्न अनुशासन के साथ मनाएं और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page