सीयूएसबी में फुटसल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, सोशल साइंसेज ने जीता खिताब

0
IMG-20260411-WA0013.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अप्रैल 2026,

गयाजी; शनिवार को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह खेल परिसर में आयोजित फुटसल टूर्नामेंट का सफल और रोमांचक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज को हराकर शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. वेंकटेश सिंह (भौतिकी विभाग) उपस्थित रहे। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज की ओर से राम कृष्ण यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के शिबिन लाल एवं सूरज सिरका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की सफलता में विश्वविद्यालय की खेल एवं खेलकूद समिति एवं फुटबॉल क्लब की अहम भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार, सचिव डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह एवं फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. रिकिल चिरमांग के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। साथ ही अभिमन्यु यादव, पीयूष प्रियदर्शी, नित्यानंद कुमार एवं अभिषेक कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page