सीयूएसबी के डॉ. मयंक युवराज को ‘टॉप साइटेड आर्टिकल 2025’ सम्मान, विश्वविद्यालय की बढ़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 अप्रैल 2026,
गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लिए गर्व की बात है कि राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मयंक युवराज को प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था Wiley द्वारा “टॉप साइटेड आर्टिकल 2025” सम्मान से सम्मानित किया गया है।
डॉ. युवराज का शोध लेख “मेडिकल लाइब्रेरी में चैट जीपीटी: संभावनाएं और भविष्य की दिशाएँ – एक समेकित समीक्षा” अंतरराष्ट्रीय जर्नल Health Information and Libraries Journal में सर्वाधिक उद्धृत शोध कार्यों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उनके शोध के वैश्विक प्रभाव और प्रासंगिकता को दर्शाती है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है। वहीं कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने भी डॉ. युवराज की मेहनत और शोध उत्कृष्टता की सराहना की।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह तथा उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. पंकज माथुर ने इस उपलब्धि को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शोध और नवाचार को नई दिशा मिलेगी।
जन संपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह शोध चिकित्सा पुस्तकालय विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि ChatGPT जैसे आधुनिक एआई टूल्स किस प्रकार स्वास्थ्य सूचना प्रणालियों को अधिक प्रभावी बना सकते हैं और उपयोगकर्ता सेवाओं में सुधार ला सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. युवराज का यह शोध भविष्य में वैश्विक स्तर पर पुस्तकालय सेवाओं में एआई के उपयोग और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका
