कड़ाके की सर्दी को देखते हुए डीएम ने लिया बड़ा निर्णय 08 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद

0
1767693677350.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 जनवरी 2026,

गयाजी; जिले में ठंड का बढ़ता सितम देख जिला दंडाधिकारी शशांक शुभंकर ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के लिए संशोधित आदेश जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली की 05 जनवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है। ठंड में बढ़ोतरी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

08 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान

जारी आदेश के अनुसार—
🔹गयाजी जिले के सभी सरकारी विद्यालय
(मध्य विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र सहित)
🔹निजी विद्यालय
🔹निजी कोचिंग संस्थान
में वर्ग 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 08 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएँ—अब केवल 10:00 AM से 02:00 PM तक

डीएम ने निर्देश दिया है कि—
🔹9वीं और ऊपर की कक्षाएँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होंगी।
🔹संचालित कक्षाओं में पर्याप्त सावधानी बरतना अनिवार्य होगा।

इन संस्थानों को छूट

नीचे वर्णित संस्थान इस आदेश से मुक्त रहेंगे—
🔹सरकारी आवासीय विद्यालय
🔹बोर्ड परीक्षा हेतु चल रही विशेष कक्षाएँ

06 से 08 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश—
🔹06 जनवरी 2026 से प्रभावी
🔹08 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय ज्ञापांक 29/विधि दिनांक 04.01.2026 को इस संशोधित आदेश के अनुरूप माना जाए।

कड़ाके की सर्दी से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page