बिहार दिवस 2026: गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर तीन दिवसीय आयोजन

0
1774210526206.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 22 मार्च 2026,

पटना। नीतीश कुमार ने पटना स्थित गांधी मैदान  में आयोजित बिहार दिवस समारोह 2026 का भव्य उद्घाटन किया। बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसकी इस वर्ष की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखी गई है। समारोह में राज्य के विकास, संस्कृति और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विकास कार्यों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इन प्रदर्शनों में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, सामाजिक योजनाओं तथा तकनीकी प्रगति से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की बात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दृढ़ संकल्प के साथ बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस का आयोजन राज्य की विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रधानमंत्री के संदेश पर जताया आभार

मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी iद्वारा भेजे गए स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक पहचान और विकास प्रयासों की सराहना कर राज्यवासियों का उत्साह बढ़ाया है।

सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रयासों में केंद्र सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है और इसी के बल पर बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार के कर्मठ और प्रतिभाशाली लोग प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य को जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में पहुंचाएंगे और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page