हयात हॉस्पिटल में सुरक्षित प्रसव और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 फरवरी 2026,
गयाजी; हयात हॉस्पिटल शहर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है, जहां सुरक्षित प्रसव सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुलभ और भरोसेमंद इलाज प्रदान करना प्राथमिकता है।
नॉर्मल डिलीवरी और जटिल ऑपरेशन की सुविधा
फिजिशियन डॉ. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराई जाती है। इसके साथ ही सामान्य एवं जटिल सर्जरी आधुनिक उपकरणों की सहायता से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाती है। अस्पताल में दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक से भी ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विभिन्न सर्जरी सेवाएं एक ही स्थान पर
अस्पताल में डिलीवरी, बच्चेदानी संबंधी ऑपरेशन, हाइड्रोसील, बवासीर, अपेंडिक्स, हर्निया, पथरी, मस्सा तथा बंध्याकरण जैसी सर्जरी नियमित रूप से की जाती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार प्रदान करती है।
24 घंटे इमरजेंसी सुविधा से मरीजों को राहत
अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। यहां एमबीबीएस जनरल फिजिशियन डॉ. राहुल कुमार सिंह, एमएस जनरल सर्जन डॉ. एस. कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. एम.डी. आरिफ तथा डॉ. अंजलि कुमारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है।