अभाविप गया कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, मुस्कान सिन्हा बनीं अध्यक्ष, चंदन बने मंत्री

0
IMG-20250903-WA0012.jpg
Spread the love


आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 03 सितंबर 2025,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गया कॉलेज इकाई का पुनर्गठन बुधवार को सीवी रमन भवन, गया कॉलेज परिसर में किया गया। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन, जिला संयोजक धीरज केसरी और प्रांत SFS सह संयोजक अनिरुद्ध मौजूद रहे।

नए गठन में मुस्कान सिन्हा को अध्यक्ष और चंदन शर्मा को मंत्री चुना गया। साथ ही अक्षत चंद्र, सचिन शर्मा और निखिल कुमार उपाध्यक्ष बने। सह मंत्री पद पर सुमित कुमार और रश्मि रंजन को जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा बालमुकुंद शर्मा (SFD प्रमुख), उज्जवल कटियार (SFS प्रमुख), आलोक कुमार (खेल प्रमुख), खुशी कुमारी (राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख), सुरभि कुमारी (NCC प्रमुख), प्रतिभा पांडे (NSS प्रमुख), रोशनी कुमारी (छात्रावास प्रमुख) सहित कई अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि परिषद का कार्यकर्ता छात्रहित के साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। वहीं प्रांत SFS सह संयोजक अनिरुद्ध ने कहा कि व्यक्ति निर्माण ही समाज की सभी समस्याओं का समाधान है। जिला संयोजक धीरज केसरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का संचालन सम्राट हर्षवर्धन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला सोशल मीडिया प्रमुख रोहम सिंह ने दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page