निःशक्तजनों के लिए गया में 31 अगस्त को रोजगार शिविर, 93 पदों पर होगी भर्ती

0
file_00000000e1b0820b8f3ba96e734f27e5.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 अगस्त 2026

गयाजी: जिले के निःशक्तजन अभ्यर्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 अगस्त 2026 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई, गयाजी में विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

93 रिक्तियों पर होगी भर्ती

शिविर में LIC of India और Youth For Job Foundation, Patna द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। कुल 93 रिक्तियों के विरुद्ध अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती Bima Sakhi (Female), Insurance Advisor (Male), Loader, Van Delivery Executive, Packer और Housekeeping जैसे पदों के लिए होगी।

10वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

रोजगार शिविर में 18 से 40 वर्ष की आयु के 10वीं या स्नातक उत्तीर्ण निःशक्तजन अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 7,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिए जाने की जानकारी दी गई है।

रोजगार के साथ योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

शिविर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, गयाजी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय तथा कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं द्वारा निःशक्तजनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा शिविर

इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, केंदुई, गयाजी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में पहुंचकर शिविर में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा/रिज्यूमे साथ लाने की सलाह दी गई है।

यह रोजगार शिविर केवल निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसकी पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page